छत्तीसगढ़

पदक विजेता 502 खिलाड़ियों के बैंक खाते में 60.33 लाख रूपए ट्रांसफर

Nilmani Pal
29 Aug 2024 9:07 AM GMT
पदक विजेता 502 खिलाड़ियों के बैंक खाते में 60.33 लाख रूपए ट्रांसफर
x

रायपुर raipur news। आज राज्य खेल अलंकरण समारोह सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। पुरस्कार वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के लिए 97 पुरस्कारग्राही खिलाड़ियों को 76 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी गई। chhattisgarh news

पदक विजेता 502 खिलाड़ियों के बैंक खाते में गए 60.33 लाख रूपए chhattisgarh

खिलाड़ियों को मिला 01 करोड़ 36 लाख 33 हजार रूपए

वर्ष 2021-22 के लिए शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार के लिए 06, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 06, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 02, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 11, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए 11 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। वर्ष 2022-23 हेतु शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार के लिए 04, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 07, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 01, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 15, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए 24 चयनित खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।

रायपुर के पण्डित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में हो रहा है अलंकरण समारोह

इस अवसर पर केबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, दयाल दास बघेल रामविचार नेताम, श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद रायपुर बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सर्व श्री सम्पत अग्रवाल, पुरन्दर मिश्रा, गुरु खुशवंत साहेब , प्रणव मरपच्ची (मरवाही ) मोती लाल साहू अनुज शर्मा इन्द्र कुमार साहू सचिव खेल विभाग हिमशिखर गुप्ता , संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्रीमती तनुजा सलाम सहित खिलाड़ीगण मौजूद है।

Next Story