छत्तीसगढ़

60 माओवादियों ने किया सरेंडर, छत्तीसगढ़ में थे सक्रिय

Nilmani Pal
29 Jun 2022 12:06 PM GMT
60 माओवादियों ने किया सरेंडर, छत्तीसगढ़ में थे सक्रिय
x

रायपुर। आंध्र-ओडिशा सीमा (AOB) माओवादी संगठन से संबंधित आठ महिलाओं सहित कुल 60 सदस्यों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वाले लोग कोंड्रम, थगुपाडु, जुमादम, नानुबारी और जदीगुडा के माओवादी प्रभावित आदिवासी गांवों के थे। ये सभी छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा इन सभी राज्यों की सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय थे।

वही पुलिस ने 5 लाख रुपए के एक खूंखार माओवादी को गिरफ्तार किया है। यह विधायक समेत 2 नेताओं की हत्या करने की वारदात में शामिल रहा है। गिरफ्तार किए गए माओवादियों के पास से करीब 39 लाख रुपए नकद भी बरामाद किया गया है। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिला में पेदाबायुलु-कोरुकोंडा क्षेत्र समिति के सचिव वंथला रामकृष्ण को गिरफ्तार किया है। रामकृष्ण ने सितंबर 2018 में आंध्र प्रदेश के डुम्ब्रीगुडा मंडल में तत्कालीन तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के विधायक किदारी सर्वेश्वर राव और सिवेरी सोमा सहित दो राजनीतिक नेताओं की हत्या में शामिल मुख्य आरोपियों में से एक है। गिरफ्तार माओवादी वंथला रामकृष्ण के अलावा ​​प्रभाकर उर्फ ​​अशोक उर्फ ​​गोड्डाली रायुडू के नाम से जाना जाता था।

Next Story