छत्तीसगढ़

60 मुर्गियां की हुई चोरी, फार्म की जाली काटकर घुसे थे आरोपी

Nilmani Pal
21 May 2022 2:51 AM GMT
60 मुर्गियां की हुई चोरी, फार्म की जाली काटकर घुसे थे आरोपी
x

सांकेतिक तस्वीर 

बिलासपुर। गोठान से स्व सहायता समूह की मुर्गियां चोर ले गए. जानकारी के मुताबिक बिल्हा क्षेत्र के पौंसरी में रहने वाली निर्मला धृतलहरे स्व सहायता समूह की अध्यक्ष हैं। चार महीने पहले उन्होंने पशु पालन विभाग से मुर्गी पालन के लिए 350 चूजे लिए थे। इसे उन्होंने गांव के गोठान में रखा था।

पालन के दौरान 140 चूजे मर गए। 20 मुर्गियों को उन्होंने गांव में बेच दिया। मुर्गी पालन केंद्र में 190 मुर्गियां थींं। बुधवार की शाम स्व सहायता समूह के सदस्य अपने घर चले गए। समूह के सदस्य मुर्गी पालन केंद्र में आए तो 60 मुर्गियां गायब थीं। फार्म की जाली टूटी हुई था। समूह की अध्यक्ष ने इसकी शिकायत बिल्हा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Next Story