छत्तीसगढ़

नशा करते 6 युवक धरे गए, पुलिस ने भेजा जेल

Shantanu Roy
14 April 2025 8:28 PM IST
नशा करते 6 युवक धरे गए, पुलिस ने भेजा जेल
x
छग
Raipur. रायपुर। न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में नशा करते 6 युवक पकड़े गए, एसडीएम न्यायालय भेजा गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमलीडीह तालाब के पास, अपना गार्डन आरडीए बिल्डिंग के पीछे, पुरैना तालाब शीतला मंदिर के पास और मेडिसिन अस्पताल के पीछे कुल 6 युवकों को नशा करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई करते हुए एसडीएम न्यायालय में प्रस्तुत किया। पकड़े गए युवकों के नाम और पते इस प्रकार हैं:
आकाश कुमार सेन, पिता होरीलाल सेन, उम्र 20 वर्ष, निवासी मोती नगर, रैमबो स्कूल के पास, थाना टिकरापारा।
शेख शाहरुख, पिता शेख सौरप, उम्र 22 वर्ष, निवासी आरडीए कॉलोनी, ब्लॉक नंबर ए, मकान नंबर 103, बोरिया खुर्द, थाना टिकरापारा।
रोशन कुमार साहू, पिता परमेश्वर कुमार, उम्र 20 वर्ष, निवासी ओम नगर, बोरिया खुर्द, आरडीए कॉलोनी के पास, थाना टिकरापारा।
देवेंद्र यादव, पिता स्व. भुखन लाल यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी सतनामी मोहल्ला, बैरा झाड़ के पास, पुरैना, थाना न्यू राजेंद्र नगर।
सौरभ साहू, पिता लक्ष्मी नाथ साहू, उम्र 24 वर्ष, निवासी मोती नगर, कविता नगर, शिव मंदिर के पास, थाना टिकरापारा।
प्रमोद बंछोर, पिता दिलीप बंछोर, उम्र 30 वर्ष, निवासी व्हीआईपी चौक, राम मंदिर के पास, थाना तेलीबांधा।
इन सभी आरोपियों के खिलाफ थाना न्यू राजेंद्र नगर में धारा 170/126, 135 बीएनएसएस के तहत अलग-अलग क्रमांक पर प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई और बाद में उन्हें एसडीएम न्यायालय रवाना किया गया। पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में नशा करने वालों के खिलाफ सख्त संदेश मानी जा रही है। थाना प्रभारी ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि इस तरह की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समाज में अपराध और नशाखोरी पर रोक लगाई जा सके।
Next Story