छत्तीसगढ़
6 युवकों के हाथ में डंडा-फरसा जैसे हथियार, सीसीटीवी मे हुए कैद, पुलिस ने कही ये बात
jantaserishta.com
29 March 2024 7:49 PM IST

x
सीजी न्यूज़
महासमुंद: महासमुंद में एक वीडियो वायरल हुआ था. वायरल वीडियो महासमुंद नगर के गुडरुपारा इलाके का था। वीडियो में रात्रि 1 बजकर 53 मिनट के आसपास 6 युवक हाथ में डंडा, फरसा जैसे हथियार लिए हुए घूम रहे थे, जो वहाँ लगे सीसीटीवी मे कैद हो गया था। जिसे पुलिस ने संज्ञान में लिया और इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
वहीं इस मामले में अभी 01 आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। इन आरोपियों से पुलिस ने चाकू, तलवार, आदि जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने प्रेसवार्ता लेकर बताया कि वायरल वीडियो की जांच करने के बाद पांच टीम गठित कर इन लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया था।
पुलिस ने वीडियो के आधार पर प्रशांत चन्द्राकर उम्र 21 वर्ष निवासी, बी टी आई रोड, सिद्धू सेन्द्रे उम्र 22 वर्ष निवासी स्वीपर कालोनी, टिकेश्वर चन्द्राकर उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड 8, कैलाश बाघ उम्र 28 वर्ष निवासी स्वीपर कालोनी, सुनील सोनी उम्र 32 वर्ष निवासी स्वीपर कॉलोनी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि एक आरोपी सुशील फरार है। इनमे से सिद्धु, कैलाश, सुनील सोनी पर पहले से ही मारपीट, लूट, आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज है। ये सभी आदतन अपराधी एवं नशे के आदि हैं। ये लोग 28 मार्च को हथियार लेकर आखिर क्या करने वाले थे इसकी जांच की जा रही है।
Tagsसीजी न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़महासमुंदमहासमुंद न्यूज़गुडरुपारा इलाकासीसीटीवी मे कैद आरोपीमहासमुंद पुलिसCG NewsChhattisgarh NewsMahasamundMahasamund NewsGudrupara areaAccused captured in CCTVMahasamund Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





