छत्तीसगढ़

तालाब के पानी में समाया 6 साल का बच्चा, हुई मौत

jantaserishta.com
24 July 2023 1:35 PM IST
तालाब के पानी में समाया 6 साल का बच्चा, हुई मौत
x
सदमे में परिजन.
नारायणपुर। जिले में एक मासूम की तालाब में डूबने से मौत हो गई है. बच्चे की मौत से घर में मातम छा गया है. बताया जा रहा है कि धौड़ाई गांव में 6 वर्षीय मासूम अपनी बहन के साथ तालाब में नहाने गया था. इसी दौरान पानी में डूबने से बच्चे की मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार, यह मामला जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर ग्राम धौड़ाई का है. जहां रविवार की शाम एक 6 साल के मासूम की पानी में डुबने से मौत हो गई. परिजनों से मिली जानकारी अनुसार पहली कक्षा में अध्ययनरत छात्र खायरून शेख पिता इमरान शेख निवासी धौड़ाई रविवार शाम अपनी बहन के साथ तालाब में नहाने गया हुआ था, तभी नहाते समय पानी में डुब गया. अपने छोटे भाई को पानी में डूबता हुए देखकर बहन ने दौड़कर परिजनों को घटना की जानकारी दी. घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और मासूम को तालाब से निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. इस घटना से परिजनों में गम का पहाड़ टूट गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story