छत्तीसगढ़

6 लकड़ी तस्कर गिरफ्तार, 2 सगे भाई भी गिरफ्तार

Nil dhankar
16 Nov 2021 2:58 PM IST
6 लकड़ी तस्कर गिरफ्तार, 2 सगे भाई भी गिरफ्तार
x

पेंड्रा। पेंड्रा जिले में लकड़ी तस्करी के मामले में दो सगे भाइयों सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि तस्कर गौरेला के पीपरखूंटी से ट्रैक्टर में लकड़ी तस्करी करके दूसरे गांव ले जा रहे थे। जिसकी सूचना वन विभाग को मिली जिसके बाद वन- विभाग की एक टीम ने घेराबंदी कर तस्करों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए लोगों में से तीन ट्रैक्टर चालक अभी भी फरार हैं। सभी 6 आरोपी गौरेला के लोहराझोरखी गांव के रहने वाले हैं। पेंड्रा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story