छत्तीसगढ़

सोने के जेवरात चोरी मामले में 6 महिलाएं गिरफ्तार

Nilmani Pal
7 Sep 2022 2:59 AM GMT
सोने के जेवरात चोरी मामले में 6 महिलाएं गिरफ्तार
x
छग

सूरजपुर। प्रेमनगर पुलिस ने महिला चोर गिरोह की छह सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो सोने की मोहर बरामद करने में सफलता हासिल की है। ग्राम सुमेरपुर रामानुजनगर निवासी फुलबसिया ने प्रेमनगर पुलिस को सूचना दी थी कि पांच सितंबर को वह यात्री बस से अपने घर जा रही थी। उस समय बस में अगल-बगल में करीब आधा दर्जन महिलाएं खड़ी थीं। जैसे ही प्रेमनगर साप्ताहिक बाजार के पास बस रुकी। उसी समय बगल में खड़ी महिलाओं में से एक महिला ने इसके पहने हुए सोने के दो मोहरों की चोरी कर ली और बस से उतर कर भागने लगीं। हल्ला करने पर ग्रामीणों के सहयोग से उस महिला को पकड़ा। मामले की सूचना पर पाकर थाना प्रेमनगर की पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़ी गई महिला राधा गिरी पति शिवप्रसाद उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम कोनकोना, थाना बांगो, जिला कोरबा से पूछताछ की।

पूछताछ पर आरोपित महिला ने बताया कि समूह में एक साथ पांच-छह महिलाएं निकलती है और भीड़-भाड़ वाले स्थान में सोने-चांदी के जेवर पहने लोगों पर इनकी निगाहे रहती हैं। पूर्व योजना के मुताबिक जो चोरी करता है उसके पकड़े जाने पर समूह की महिलाएं उसे बचाने के लिए वहां पहुंच जाती है जिससे चोरी की वस्तु को छिपाने का मौका मिल जाता है। चोरी की इस वारदात को अन्य पांच महिला साथियों के साथ मिलकर अंजाम देना स्वीकार किया।

Next Story