छत्तीसगढ़

खाते में 6 हजार करोड़ आएगा, इस बात का झांसा देकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Nil dhankar
6 March 2022 4:58 PM IST
खाते में 6 हजार करोड़ आएगा, इस बात का झांसा देकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
x
छग

बलरामपुर। बलरामपुर जिले की शंकरगढ़ पुलिस ने ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है,आरोपी ने अपने खाते में रिजर्व बैंक की तरफ से 6000 करोड़ रुपए की राशि आने का झांसा देकर ठगी की घटना को अंजाम दिया है।

मामले में शंकरगढ़ पुलिस ने आरोपी राजाराम को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। सूचना के अनुसार बताया जा रहा है कि आरोपी ने जालसाजी पूर्वक पहले अपने खाते में रिजर्व बैंक की तरफ से 6हजार करोड़ की राशि आने का झांसा दिया और फिर उसने पीड़ितों को गुमराह करते हुए कहा कि उसे कुछ पैसे की जरूरत है जिसका वह 10 गुना पैसा उन्हें लौटा देगा। इस तरह से सिहार निवासी नितेश पैकरा और मनोहरपुर निवासी राजूपैकरा अमीर बनने की चाहत में करीब 8 लाख गवां बैठे,जब पीड़ितों को ठगी होने का आशंका हुआ तो फिर उन्होंने पुलिस का सहारा लिया अब पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।


Next Story