छत्तीसगढ़

प्रधान आरक्षक से 6 पुलिसकर्मी बने एएसआई

Nil dhankar
18 Oct 2024 9:09 AM IST
प्रधान आरक्षक से 6 पुलिसकर्मी बने एएसआई
x
छग

बालोद balod news। प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक पद के लिए जिले में कार्यरत 6 प्रधान आरक्षक पदोन्नत हुए, जिन्हें पुलिस कार्यालय बालोद में पुलिस अधीक्षक एस.आर. भगत, अति. पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी के द्वारा प्रोमोट हुए अधिकारियों को पद अनुसार स्टार बैज, पी कैप पहनाकर बेहतर कार्य करने उज्ज्वल भविष्य की कामना कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। balod

इस दौरान एसडीओपी देवांश सिंह राठौर, डीएसपी राजेश बागड़े, रक्षित निरीक्षक रेवती वर्मा, ट्रैफिक प्रभारी राकेश ठाकुर एवं ऑफिस स्टाफ के द्वारा पदोन्नत हुए अधिकारियों को शुभकामनाएं दी गई।

प्रआर से सहायक उप निरीक्षक हेतु पदोन्नत अधिकारियों के नाम

स.ऊ.नि. राम प्रसाद

स.ऊ.नि. महेन्द्र सिंह

स.ऊ.नि. झुमुक लाल

स.ऊ.नि. हिरामन मण्डावी

स.ऊ.नि. गोपाल राम

स.ऊ.नि. तोरन लाल साहू


Next Story