छत्तीसगढ़

सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों को दिया ये निर्देश

Nil dhankar
15 May 2023 9:46 AM IST
सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों को दिया ये निर्देश
x
मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया.
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार जिले में थाना पलारी क्षेत्र में गौड़ा पुलिया के पास बीती रात ट्रक और पिकअप की टक्कर में 6 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता और घायलों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। दुर्घटना में घायलों को बलौदाबाजार रिफर किया गया है।
Next Story