छत्तीसगढ़

सड़क हादसे में 6 लोग घायल

Nilmani Pal
6 April 2023 3:54 AM GMT
सड़क हादसे में 6 लोग घायल
x
छग

बेमेतरा। दो बाइक की आमने सामने की भिड़ंत से छह लाेग घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों की मदद से मुंगेली के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराए है। बताया जा रहा है कि घटना रात 9 बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार संबलपुर चाकापेंड्रा मार्ग पर दो बाइक की आपस में टकरा गए। इससे पहले बाइक में सवार ग्राम मुड़पार निवासी शिब्बू उम्र (13) वर्ष, पकला (6) और रामेश्वर (27)को हाथ और पैर में चोटें आई है।

दूसरी बाइक में फलेंद्र भास्कर उम्र (55) वर्ष, फागुराम उम्र (64) वर्ष और मंगलु सवार थे, तीनों को भी हाथ, पैर व सिर में चोट लगने पर अस्पताल में इलाज जारी है। 108 के मैनेजर जगत बंजारे ने बताया कि सूचना मिलने पर घटना स्थल पहुंचकर सभी घायलों को मुंगेली जिला अस्पताल में भर्ती कराए है। घायलों का उपचार जारी है।

Next Story