छत्तीसगढ़

लोमड़ी के हमले से 6 लोग घायल, सभी की हालत गंभीर

Nil dhankar
31 Oct 2024 3:33 PM IST
लोमड़ी के हमले से 6 लोग घायल, सभी की हालत गंभीर
x
छग

कोरबा। जिले में एक बार फिर लोमड़ी का आतंक देखने को मिला है। इस बार विकासखंड पाली के ग्राम बतरा और पोड़ी में लोमड़ी ने 6 लोगों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया है, जिनमें बच्चे, महिला और वृद्ध शामिल हैं।

सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं, लोमड़ी के हमले से दोनों गांवों के ग्रामीणों में वन विभाग को लेकर काफी नाराजगी है।

बता दें कि ताजा मामला गुरुवार रात का है। पोड़ी निवासी गीता बाई जंगल की ओर गई थीं, जहां उन पर अचानक लोमड़ी ने हमला कर दिया। इसी तरह अलग-अलग घटनाओं में अब तक 5 अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनमें नगराहीपारा निवासी योगेश कुमार राज (11), अंश वीर मरावी (11) और बुजुर्ग लाला राम मरावी (75) पर लोमड़ी ने हमला किया। सोनसरी में नदी किनारे राजेंद्र कुमार टेकाम (13) और रितु कुमारी (11) पर भी हमला हुआ। इस घटना से ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति नाराजगी है, जो लोमड़ी को पकड़ने में अब तक असमर्थ रहा है।

Next Story