छत्तीसगढ़

CG में विस्फोटक के साथ 6 कुख्यात नक्सली गिरफ्तार

Shantanu Roy
30 Nov 2024 11:13 PM IST
CG में विस्फोटक के साथ 6 कुख्यात नक्सली गिरफ्तार
x
छग
Bijapur. बीजापुर। नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों की संयुक्त पार्टी ने नडपल्ली के जंगल से छह नक्सलियों को विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत उसूर थाना, कोबरा व सीआरपीएफ की साझा टीम एरिया डॉमिनेशन पर गलगम, नडपल्ली व फूटापल्ली की ओर निकली हुई थी। अभियान के दौरान नडपल्ली और फुटापल्ली के जंगल से छह नक्सली जन मिलिशिया सदस्यों को विस्फोटक, प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के प्रचार प्रसार की सामग्री व नक्सली साहित्य के साथ पकड़ा गया।


इनमें लक्ष्मण दूधी उम्र 21 निवासी पुजारी कांकेर, देवा सोढ़ी उम्र 37 निवासी पुजारी कांकेर, नर्सिम्मा सुन्कर उर्फ नरसिम्हा शंकर उम्र 42 निवासी पुजारी कांकेर, मोहनराव आउल उम्र 29 निवासी पुजारी कांकेर, नागराज शुकर उम्र 25 निवासी पुजारी कांकेर व गोपाल सुंकर उम्र 28 निवासी पुजारी कांकेर थाना उसूर शामिल है। पकड़े गए नक्सलियों के विरुद्ध थाना उसूर में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है।
Next Story