छत्तीसगढ़

6 नए नोडल अधिकारी की नियुक्ति, रायपुर कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Admin2
7 April 2021 1:04 PM GMT
6 नए नोडल अधिकारी की नियुक्ति, रायपुर कलेक्टर ने जारी किया आदेश
x
देखें सूची

रायपुर। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं कोविड 19 नियंत्रण कक्ष के नोडल अधिकारी डॉ गौरव कुमार सिंह ने होम आईसोलेशन में रह रहे मरीजों को आपात स्थिति में हॉस्पिटल पहुंचाने , एम्बुलेंस व्यवस्था, कोविड केयर सेन्टरों के प्रभारी डॉक्टरों एवं मरीजों के मध्य आवश्यक समन्वय के लिए कंट्रोल रूम में चार पालियों में अधिकारी - कर्मचारियों की 24 घंटे की ड्यूटी लगाई है । कंट्रोल रूम का फोन न -75661-00283, 75661-00284 और 75661-00285 है।

उन्होंने जिला रायपुर में कोविड-19 कंट्रोल रूम के लिए 2 सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए है। ए.ओ. लॉरी, उप संचालक रोजगार मो.-9406346840 एवं श्री डी.के. सिंह, उप संचालक मत्स्य पालन मो.-8839778979 सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है। उनके सहयोग के लिए 4 पालियों में अधिकारियों को ड्यूटी लगाई गई है। आयुष विश्वविद्यालय, नया रायपुर तथा स्टेट इंस्टीट्यूट आफ होटल मैनेजमेंट ,उपरवारा में बनाए गए अस्थाई आइसोलेशन / कोविड केयर सेंटर के लिए श्री विनय अग्रवाल को नोडल अधिकारी बनाया गया .

लोगों की शिकायतें - फोन रिसीव नहीं करते है अधिकारी, कलेक्टर के निर्देश के बाद भी लापरवाह













Next Story