छत्तीसगढ़

नारायणपुर में 6 नक्सलियों ने किया सरेंडर, सभी महिलाएं

Nil dhankar
28 March 2025 6:00 PM IST
नारायणपुर में 6 नक्सलियों ने किया सरेंडर, सभी महिलाएं
x

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का खात्मा अब दूर नहीं है। देश के गृह मंत्री अमित शाह के ऐलान के मुताबिक अगले साल यानी मार्च 2026 तक प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा हो जाएगा।

गृहमंत्री शाह के इस फैसले को सही साबित करते हुए जवान आए दिन नक्सलियों को मौत के घाट उतार रहे हैं और जवानों की इस कार्रवाई को देखते हुए कई नक्सली सरेंडर भी कर रहे हैं। नक्सलियों के सरेंडर और जवानों द्वारा किए जा रहे खात्मे से नक्सल संगठनों की कमर टूटती हुई नजर आ रही है। इसी कड़ी में 6 महिला नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, नारायणपुर जिले में नेलनार एरिया कमेटी की 6 महिला नक्सलियों ने आज सरेंडर किया है। सरेंडर करने वाली नक्सलियों पर 6 लाख रुपए का इनाम था। सरेंडर करने वाली महिला नक्सलियों ने बताया कि, सरकार के विकास कार्यों और पुनर्वास निति से प्रभावित होकर उन्होंने सरेंडर किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, नारायणपुर जिले में 2024 से लेकर अब तक 98 नक्सलियों ने सरेंडर किया है।
Next Story