छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा में महिला समेत 6 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Nilmani Pal
4 Feb 2022 3:49 PM IST
दंतेवाड़ा में महिला समेत 6 नक्सलियों ने किया सरेंडर
x

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा से बड़ी खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक भांसी थाना क्षेत्र में सक्रिय एक महिला सहित 6 नक्सलियो ने सरेंडर किया है. बता दें कि घर वापस आईये अभियान के तहत अब तक 124 इनामी सहित कुल 506 माओवादी समर्पण कर चुके है.

घर वापस आईये अभियान - जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत् जिला दंतेवाडा के विभिन्न ग्रामों के व्यक्ति जो प्रतिबंधित नक्सली संगठन में सक्रिय है उन्हें आत्मसमर्पण कर सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने के लिए थाना / कैम्पों एवं ग्राम पंचायतों में संबंधित क्षेत्र के सक्रिय माओवादियों के नाम चस्पा कर लोन वर्राटू अभियान ( घर वापस आईये ) चलाया जा रहा है.

Next Story