छत्तीसगढ़

6 मुतवल्लियों ने किया आचार संहिता का उल्लंघन, पद संकट में

Nilmani Pal
13 Feb 2025 10:46 AM GMT
6 मुतवल्लियों ने किया आचार संहिता का उल्लंघन, पद संकट में
x
छग

रायपुर। 5 जिलों के 6 मुतवल्लियों को पद से हटाया जा सकता है। इसके साथ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड की ओर से इन्हें नोटिस भेजा गया है। आरोप है कि निकाय चुनाव में मस्जिदों के इस्तेमाल एक दल विशेष के लिए गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद संबंधित जगहों के मुतवल्लियों को नोटिस भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक रायपुर, अंबिकापुर, बिलासपुर, कांकेर, दल्लीराजहरा के मस्जिदों का इस्तेमाल निकाय चुनाव में दल विशेष के लिए किया गया है। मामले की जानकारी के बाद छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज ने सभी जगहों के मुतवल्लियों को नोटिस देकर 7 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा है। सलीम राज ने कहा कि दल विशेष के प्रत्याशियों के लिए मस्जिद का इस्तेमाल हुआ है। मस्जिदों से पार्टी विशेष के प्रत्याशी के लिए ऐलान हुआ है।

सलीम राज ने कहा कि मस्जिद को राजनीति का अड्डा बनाया गया। पहले ही ऐसा नहीं करने की चेतावनी दे दी गई थी। वक्फ बोर्ड के पास ऑडियो, वीडियो, फोटो जैसे सबूत मौजूद है। दोषी मुतवल्लियो को बर्खास्त किया जाएगा। उसके बाद उन पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

Next Story