छत्तीसगढ़

टैगोर नगर में 6 बदमाशों ने की लूटपाट, कैश-अंगूठी ले भागे

Nil dhankar
21 March 2025 5:46 PM IST
टैगोर नगर में 6 बदमाशों ने की लूटपाट, कैश-अंगूठी ले भागे
x

रायपुर। राजधानी में लूटपाट की वारदात हुई है। मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को बदमाशों ने निशाना बनाया है। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित बुजुर्ग रोजाना की तरह टैगोर नगर में मॉर्निंग वॉक करने निकला था। इस दौरान दो बाइक में 6 बदमाश आए और पूछताछ के बहाने रुके। वहीं सुनसान पाकर लूटपाट करने शुरू कर दिए। बुजुर्ग से 7 हजार कैश और अंगूठी अपने पास रखा था। जिसे बदमाशों ने लूट लिए।

बता दें कि लूट की वारदात की शिकायत मिलने पर कोतवाली पुलिस CCTV खंगाल रही है। अफसर द्वारा टीम भी गठित किए गए है। कोतवाली थाने के प्रभारी ने जल्द से जल्द बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

Next Story