छत्तीसगढ़

BMW कार के शोरूम में 6 लाख की चोरी, 3 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

Nilmani Pal
18 Dec 2021 7:31 AM GMT
BMW कार के शोरूम में 6 लाख की चोरी, 3 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
x

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर चोरों ने तिजोरी उखाड़ा है। सरोना स्थित BMW कार के शोरूम में चोरी की वारदात हुई है। इस चोरी से पुलिसिंग व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। लाखों की चोरी। मिली जानकारी के मुताबिक तिजोरी में पौने सात लाख रुपये रखे थे। चोर तिजोरी सहित रकम ले उड़े हैं। शोरूम के बिजनेस हेड प्रबुद्ध यादव की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। घटना डीडीनगर थाना क्षेत्र की है। सीसीटीवी कैमरे में 3 नकाबपोश चोर कैद हुए हैं।

पुलिस अब इन चोरों की लगातार तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक सरोना स्थित बीएमडब्ल्यू शोरूम रात साढ़े आठ बजे तक बंद हो जाता है। 17 दिसम्बर की सुबह शो रूम के बिजनेस हैड को गार्ड ने फोन कर सूचना दी कि कैशियर रूम का दरवाजा खुला हुआ है। इसके बाद बिजनेस हेड प्रबुद्ध यादव ने आईटी इंचार्ज और कैशियर को जाकर चेक करने कहा। जब उन्होंने शो रूम जाकर देखा तो कैशियर रूम में रखा लोहे का तिजोरी वहां नहीं था। तिजोरी में कुल 6 लाख 76 हजार रुपए थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।


Next Story