छत्तीसगढ़

धमतरी के 6 प्रधान आरक्षक बने सहा उप निरीक्षक, एसपी ने पदोन्नति की दी बधाई

Nil dhankar
19 Oct 2024 1:48 PM IST
धमतरी के 6 प्रधान आरक्षक बने सहा उप निरीक्षक, एसपी ने पदोन्नति की दी बधाई
x

धमतरी dhamtari news। पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा (भा.पु.से.)द्वारा आदेशानुसार पदोन्नति हेतु जारी योग्यता सूची वर्ष 2024 के अनुसार आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय एवं उप पुलिस अधीक्षक भावेश साव ने पद्दोन्नत हुए 06 प्रधान आरक्षक को स्टार लगा कर सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।

chhattisgarh news प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक

01 जामवंत देशमुख

02 भेनू राम वर्मा

03 नरेश राम साहू

04 साहू

05 राजेश कुमार दीवान

06 श्रीराम यादव को पद्दोन्नति प्रदान दिया गया।

पदोन्नत अधिकारी को पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने इस अवसर पर पदोन्नत अधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि पदोन्नति निम्न पद से बेहतर कार्य करने के पश्चात उच्च पद की ओर बढ़ने वाली प्रगति है। जिसमें कर्तव्यों में भी परिवर्तन आ जाता है, जिम्मेदारी एवं कार्यो में भी वृद्धि होती है। जिसे बखूबी से निभाने के निर्देश दिये गये तथा पदोन्नत अधिकारी को पदोन्नति की शुभकामनाएं देते हुए मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा कराया गया।

Next Story