छत्तीसगढ़

घड़ी चौक के पास 6 जुआरी जुआ खेलते पकड़ाए, नगद 20 हजार जब्त

jantaserishta.com
17 Aug 2021 6:42 AM IST
घड़ी चौक के पास 6 जुआरी जुआ खेलते पकड़ाए, नगद 20 हजार जब्त
x
छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग

कोरिया जिला पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के द्वारा अवैध कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने का निर्देश प्राप्त होने पर थाना चिरमिरी द्वारा लगातार सट्टा, जुआ, शराब एवं कबाड़ का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में 15 अगस्त की मध्य रात्रि में मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि घड़ी चौक के आसपास कुछ जुआडी रुपया, पैसे का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। जिसकी सूचना पर चिरमिरी पुलिस स्टाफ के द्वारा घेराबंदी किया गया, जहां रूपेश सिंह, रवि श्रीवास्तव, मुजफ्फर, उमेश कुमार, श्यामा राव, फिरोज खान जुआ खेलते मिले घटनास्थल से ताश की गड्डी तथा नगद 20500 जप्त किया गया।
उक्त आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के अंतर्गत कार्यवाही की गई भविष्य में भी अवैध कारोबारियों जुआ, सट्टा पर कार्यवाही अनवरत जारी रहेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story