छत्तीसगढ़

6 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, 2 लाख का माल जब्त

Nilmani Pal
7 Nov 2025 2:25 PM IST
6 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, 2 लाख का माल जब्त
x
छग

धमतरी। 6 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार किए गए है, कब्जे से 2 लाख का माल जब्त किया गया है। एसपी धमतरी के निर्देश पर जिलेभर में जुआ एवं सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध सतत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज थाना रूद्री पुलिस द्वारा ग्राम सोरम, हलचल पोल्ट्री फार्म के पास दबिश देकर 06 जुआरियों को 52 पत्ती ताश से रुपए पैसों का दांव लगाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

पुलिस टीम ने मौके से 8,700/- रूपये नगद रकम, 52 पत्ती ताश, 07 नग मोबाइल फोन (कीमत 40,000/-रूपये) तथा 06 नग मोटर साइकिलें (कीमत 1,47,000/-रूपये) कुल 1,95,700/- रूपये का सामान जब्त किया है। सभी जुआरियों के विरुद्ध थाना रूद्री में अपराध क्रमांक 60/25 धारा 3(2) जुआ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। पुलिस की अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि ऐसी अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें ताकि समाज में शांति और सुरक्षा का वातावरण बना रहे।

जुआ खेलते हुए पकड़े गए आरोपियों के नाम

◆ (01) अनेश्वर उर्फ अन्नू पिता दाउलाल उम्र 40 वर्ष साकिन भटगांव

◆ (02) सतेन्द्र साहू पिता केशराम साहू उम्र 21 वर्ष साकिन लिमतरा

◆ (03) सन्नी कुर्रे पिता पप्पू कुर्रे उम्र 22 वर्ष साकिन रामसागरपारा

◆ (04) धनेश देवांगन पिता नत्थूराम उम्र 41 वर्ष साकिन भटगांव

◆ (05) युगल किशोर पिता परसराम उम्र 48 वर्ष साकिन लिमतरा

◆ (06) राहुल यादव पिता नन्दूराम उम्र 34 वर्ष साकिन रिसाईपारा, धमतरी

Next Story