छत्तीसगढ़

खरोरा में 6 जुआरी गिरफ्तार

Nilmani Pal
3 March 2026 5:10 PM IST
खरोरा में 6 जुआरी गिरफ्तार
x

जनता से रिश्ता की खबर का असर

रायपुर। खरोरा में 6 जुआरी गिरफ्तार किए गए है। पुलिस को जरिए मुखबीर से सूचना मिला कि चोरभट्ठी खार सार्वजनिक जगह में ताश की 52 पत्ती से रूपये की दांव लगाकर हार जीत नामक जुआ खेल रहे है सूचना तस्दीकी हेतु थाना खरोरा पुलिस पार्टी विवेचना कीट के ग्राम चोरभट्ठी के लिये रवाना हुआ मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान को घेराबंदी किया गया।

जुआ खेल रहे 01. सुशील चेलक 02. कुंजलाल चेलक 03. राजेन्द्र जांगडे 04. चुडामणी ध्रुव 05. दीपक कुमार खुटे 06 चिन्ता कुमार आवले को घेराबंदी कर पकड़े। जिनके कब्जे से कुल जुमला 14,500 रू. (अक्षरी चौदह हजार पांच सौ रूपये) तथा 52 पत्ती ताश, प्लास्टिक की बोरी को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपीयो का कृत्य अपराध धारा छ.ग. जुआ (प्रतिशेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) का घटित होना पाये जाने से अपराध कायमकर विवेचना में लिया गया। होली त्यौहार के मद्देनजर आरोपियों के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

01.सुशील चेलक पिता स्व. पुसउ उम्र 24 साल साकिन कुकराडीह थाना तुमगांव जिला महासमुंद

02.कुंजलाल चेलक पिता पन्नालाल उम्र 36 साल साकिन खैरझीटी थाना तुमगांव जिला महासमुंद

03.राजेन्द्र जांगडे पिता गरीबा उम्र 35 साल साकिन तुलसी (डहरिया) थाना खरोरा जिला रायपुर

04.चुड़ामणी ध्रुव पिता स्व. शोभितराम उम्र 42 साल साकिन बेमचा थाना व जिला महासमुंद

05.दीपक कुमार खुटे पिता नरोत्तम लाल उम्र 33 साल साकिन कुकराडीह थाना तुमगांव जिला महासमुंद

06.चिन्ता कुमार आवले पिता गनेशु उम्र 27 साल साकिन कुकराडीह थाना तुमगांव जिला महासमुंद

Next Story
null