छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 6 नशे के सौदागर गिरफ्तार, 10 लाख का गांजा भी जब्त

jantaserishta.com
31 Dec 2021 8:00 PM IST
छत्तीसगढ़ में 6 नशे के सौदागर गिरफ्तार, 10 लाख का गांजा भी जब्त
x
बड़ी खबर

गरियाबंद: पुलिस ने गांजा तस्करों के मंसूबे पर पानी फेर दिया है. नशे के 6 सौदागरों को गिरफ्तार किया है. मुखबिर से गांजा तस्करी की सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई है. देवभोग-ओडिशा से की ओर से रायपुर जा रही कार से पुलिस ने गांजा बरामद किया है.

मिली जानकारी के मुताबिक कार को रोककर तलाशी लेने पर ओडिशा के 6 लोगों के पास से 13 किलो गांजा बरामद किया गया है. जब्त गांजे की कीमत 1 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है. इसके साथ ही कार की कीमत 10 लाख और 5 मोबाइल समेत कुल जुमला कीमती 11 लाख 80 हजार लाख की जब्ती की गई है.
मादक पदार्थ परिवहन की सूचना पर थाना प्रभारी निश्चित सचिन सिंह श्याम ने टीम गठित कर घेराबंदी की. टोनी नाला के पास NH 130 पर गाड़ी को रोककर पूछताछ की गई. कार में सवार 6 लोगों की तलाशी में दो काले रंग का पिट्ठू बैग मिले, जिसमें 13 किलो गांजा रखा था.
बता दें कि सभी आरोपी ओडिशा के रहने वाले हैं. आरोपियों को गिरफ्तार कर रायपुर न्यायालय भेजा गया है. गरियाबंद पुलिस अधीक्षक जेआर ठाकुर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर के निर्देश पर धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story