छत्तीसगढ़
6 काले बैग, पायल-बिछिया से लेकर मूर्तियां और सिल्लियां...महासमुंद में चांदी का जखीरा जब्त
jantaserishta.com
27 Nov 2026 2:04 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में चांदी के अवैध परिवहन के मामले में महासमुंद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तकरीबन 52 किलो चांदी बरामद की है। वाहन जांच के दौरान बसना पुलिस ने पलसापाली चेकपोस्ट पर गुरुवार को तकरीबन 90 लाख रुपए से ज्यादा की चांदी को जब्त करते हुए इसकी जानकारी जीएसटी विभाग को भी भेजी है।
जानकारी के अनुसार वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक मारुति सुजुकी विक्टोरियस कार क्रमांक सीजी 23 क्यू 9222 से भारी मात्रा में चांदी के आभूषण, बर्तन, मूर्तियां, छह चांदी जैसी सिल्लियां और नकदी बरामद की। बरामद चांदी का कुल वजन 52 किलो 528 ग्राम (रैपर सहित) बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 90 लाख रुपए है।
पुलिस के अनुसार, जिला पुलिस द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध तस्करी, संदिग्ध नकदी तथा बहुमूल्य धातुओं के अवैध परिवहन की मिली जानकारी के आधार पर गुरुवार को थाना बसना पुलिस की टीम पलसापाली अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की मारुति सुजुकी विक्टोरियस कार को रोककर तलाशी ली गई।
कार में उमेश कंसारी, उम्र 45 वर्ष, निवासी गोबरानवापारा जिला रायपुर तथा रोशन कुमार साहू, उम्र 40. वर्ष, निवासी बेलटूकरी थाना राजिम जिला गरियाबंद सवार थे। तलाशी के दौरान कार की डिक्की और सीट में रखे छह काले रंग के बैग पुलिस को मिले। बैगों की जांच करने पर प्लास्टिक के डिब्बों में अलग-अलग प्रकार के चांदी जैसे आभूषण, बर्तन, मूर्तियां और सिल्लियां रखी मिलीं। इनमें पायल, बिछिया, अंगूठी, चैन, कड़ा, बेसलेट, करधन सहित अन्य आभूषण शामिल थे। इसके अलावा नकदी रकम भी बरामद हुई।
दोनों व्यक्तियों से बरामद सामग्री के वैध स्वामित्व तथा उसके क्रय-विक्रय से संबंधित जीएसटी बिल, ई-वे बिल और परिवहन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया। पुलिस के अनुसार दोनों व्यक्ति मौके पर इन सामग्रियों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। जिसके बाद पुलिस ने बरामद संपत्ति के चोरी अथवा अवैध परिवहन से संबंधित होने के संदेह में कार्रवाई शुरू की। पुलिस के मुताबिक संबंधित व्यक्तियों ने लिखित रूप से किसी प्रकार के कागजात उपलब्ध नहीं होने की जानकारी दी। पुलिस ने बरामद चांदी जैसी सामग्री के संबंध में आयुक्त, जीएसटी विभाग, छत्तीसगढ़ को भी सूचना भेजी है।
Tagsमहासमुंदमहासमुंद पुलिसचांदी अवैध परिवहनMahasamundMahasamund Policeillegal transportation of silver
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





