छत्तीसगढ़

6 लोग गिरफ्तार, पेपर लीक मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

jantaserishta.com
22 Aug 2026 11:25 AM IST
6 लोग गिरफ्तार, पेपर लीक मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
x
IGKV पेपर लीक मामला.
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की कीट विज्ञान परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। जांच में पेपर लीक का कनेक्शन दुर्ग के एक निजी कॉलेज से सामने आया है। पुलिस ने मामले में एक प्रोफेसर समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान कुछ छात्रों की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस आज पूरे मामले का खुलासा करेगी।
20 अगस्त को IGKV की कीट विज्ञान की परीक्षा होनी थी। परीक्षा शुरू होने से करीब दो घंटे पहले प्रश्नपत्र वॉट्सऐप के जरिए छात्रों तक पहुंच गया था। पेपर वायरल होने की जानकारी सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन ने परीक्षा स्थगित कर दी थी। मामले की शिकायत तेलीबांधा थाने में दर्ज कराई गई थी।
पुलिस ने जांच के दौरान रायपुर के अलावा दुर्ग, कवर्धा, राजनांदगांव और बिलासपुर में दबिश दी। तकनीकी जांच, मोबाइल और वॉट्सऐप चैट के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों तक पहुंच बनाई। इसके बाद प्रोफेसर समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को आशंका है कि प्रश्नपत्र पहले दुर्ग के निजी कॉलेज से बाहर निकला और इसके बाद वॉट्सऐप के जरिए छात्रों तक पहुंचाया गया।
जांच में कुछ छात्रों के भी इस नेटवर्क से जुड़े होने की जानकारी मिली है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि प्रश्नपत्र किस स्तर पर लीक हुआ और इसे किन-किन लोगों तक भेजा गया। मामले में अब तक 16 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की जा चुकी है।
कवर्धा के दो छात्रों से भी पुलिस पूछताछ कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मोबाइल चैट और तकनीकी साक्ष्यों की जांच के आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है। पेपर लीक के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के पेपर लीक मामले को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और सख्त जांच के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल चैट की जांच के आधार पर कार्रवाई तेज की। जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story