छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में साढ़े 6 क्विंटल गांजा पकड़ाया, कीमत 1 करोड़ 30 लाख रुपए

Nil dhankar
30 May 2022 3:47 PM IST
छत्तीसगढ़ में साढ़े 6 क्विंटल गांजा पकड़ाया, कीमत 1 करोड़ 30 लाख रुपए
x

महासमुंद/सरायापाली। ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते गांजा की तस्करी का क्रम लगातार जारी है। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों की पुलिस बड़े पैमाने पर गांजा की जब्ती लगभग रोज कर रही है। फिर भी तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है।

इसी क्रम में सोमवार को महासमुंद जिले की सरायपाली सिंघोड़ा पुलिस के हाथ गांजा के बड़े तस्कर लगे। ओडिशा निवासी 4 गांजा तस्करों के कब्जे से पुलिस ने 1 करोड़ 30 लाख रुपए के 6 क्विंटल 53 किलो गांजा जब्त किया। इंटर स्टेट चेक पोस्ट गनियारी पाली के पास पुलिस ने घेराबंदी कर इन तस्करों को दबोचा। पुलिस ने तस्करों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।


Next Story