छत्तीसगढ़

57 गांवों को बाल विवाह मुक्त घोषित किया गया

Nilmani Pal
9 March 2026 9:39 AM IST
57 गांवों को बाल विवाह मुक्त घोषित किया गया
x
छग

रायगढ़। जिला प्रशासन द्वारा वर्ष 2025-26 के दौरान बाल विवाह मुक्त घोषित की गई। 57 ग्राम पंचायतों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री एल.आर. कच्छप ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार का लक्ष्य वर्ष 2028-29 तक पूरे छत्तीसगढ़ को बाल विवाह से मुक्त करना है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने बाल विवाह मुक्त समाज बनाने की शपथ ली।

महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं ने अपने अनुभव भी साझा किए। रायगढ़ की गीता मानिकपुरी ने बताया कि वे योजना से प्राप्त राशि से अपनी बेटी की पढ़ाई के लिए बचत कर रही हैं। वहीं मानसी देवांगन ने कहा कि इस सहायता से उनके सिलाई कार्य को विस्तार मिला है, जिससे परिवार की आय में वृद्धि हुई है।

कार्यक्रम में त्रिवेणी डहरे, राम श्याम डनसेना, सोहन चौधरी, विनीता अग्रवाल, पवन शर्मा, सनत नायक, सुभाष पाण्डेय, शीला तिवारी, जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे, अतिरिक्त सीईओ महेश पटेल सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और महिलाएं उपस्थित रहीं।

Next Story