छत्तीसगढ़

55 शिक्षकों का प्रमोशन, बने प्रधान पाठक

Nilmani Pal
14 March 2026 3:20 PM IST
55 शिक्षकों का प्रमोशन, बने प्रधान पाठक
x

रायपुर। जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधान पाठक (प्राथमिक) पद पर 55 शिक्षकों को पदोन्नति का आदेश जारी कर दिया है। और सभी को अगली शाला मे ज्वाइन करने की तारीख 16 मार्च दी गई है। लोकल परीक्षाओं के इस दौर में इस आदेश को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।और उनके आदेश में लिखा है की यदि 16 तारीख को आपने प्रमोशन वाली शाला मे ज्वाइन नहीं किया तो आपका प्रमोशन रद्द माना जाएगा।

इसे लेकर शिक्षकों का कहना है कि जबकि नियमत: प्रमोशन और ट्रांसफर के केस मे सामान्य रूप से एक सप्ताह का समय दिया जाता है वो नहीं दिया गया है, दिनांक 16 मार्च से ही पाँचवी और आठवीं की बोर्ड परीक्षा चालू हो रही है उनमे से अधिकांश शिक्षकों की ड्यूटी केंद्राध्यक्ष के रूप मे लगाई गई है और अगर ये सभी शिक्षक प्रमोशन वाली शाला में ज्वाइन करते हैं तो इनके स्थान पर केंद्राध्यक्ष की ड्यूटी कौन करेगा और अधिकतर शालाओं मे केवल एक शिक्षक बचे हैं।

वो अपने स्कूल को देखेंगे की परीक्षा को देखेंगे? ऐसी स्थिति मे प्रमोशन मे गये शिक्षकों को केन्द्राध्यक्ष की ड्यूटी के पश्चात् ज्वाइन करने का अवसर दिया जाना चाहिए। इसे देखते हुए शिक्षकों को कम से कम 31-3-2026 तक ज्वाइन करने का समय दिया जाए। बीते वर्षों में प्रमोशन के बाद 31 मार्च तक का समय दिया जाता रहा है तो इस वर्ष इतनी जल्दबाजी समझ से परे है। सबसे विडंबना यह है कि जिला शिक्षा अधिकारी ने स्वामी आत्मानंद शाला के शिक्षकों को केन्द्राध्यक्ष नहीं बनाया गया है जबकि वो भी सरकारी शिक्षक हैं । इसे लेकर शिक्षक संघ के नेता कलेक्टर से मिलकर ज्वाइनिंग का समय बढ़ाने की मांग करेंगे।





Next Story
null