छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में 54 प्रशिक्षु सूबेदारों की जिलों में तैनाती
Shantanu Roy
22 May 2026 11:06 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने राज्य पुलिस सेवा के 54 प्रशिक्षु सूबेदारों को जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए विभिन्न जिलों में पदस्थ किया है। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार इन प्रशिक्षु सूबेदारों को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। इनमें राजनांदगांव, दुर्ग, बिलासपुर, धमतरी, रायगढ़, कांकेर, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, जशपुर, सूरजपुर, नारायणपुर, बलौदाबाजार, कोरिया और रायपुर सहित कई जिले शामिल हैं।
इनकी तैनाती का उद्देश्य फील्ड स्तर पर पुलिसिंग की व्यावहारिक समझ विकसित करना और कानून-व्यवस्था की वास्तविक स्थिति से परिचित कराना है। प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रशिक्षु सूबेदार संबंधित जिलों में पुलिसिंग कार्यों, जांच प्रक्रिया और प्रशासनिक जिम्मेदारियों को सीखेंगे। पुलिस मुख्यालय के अनुसार यह प्रशिक्षण व्यवस्था पुलिस सेवा में दक्षता और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से की जा रही है, जिससे भविष्य में बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित की जा सके।
Tagsछत्तीसगढ़ पुलिसप्रशिक्षु सूबेदारजिला प्रशिक्षणपुलिस मुख्यालय आदेशअरुण देव गौतमपुलिस सेवा प्रशिक्षणराज्य पुलिस सेवाजिला पदस्थापनाव्यवहारिक प्रशिक्षणछत्तीसगढ़ पुलिस व्यवस्थाChhattisgarh PoliceTrainee SubedarDistrict TrainingPolice Headquarters OrderArun Dev GautamPolice Service TrainingState Police ServiceDistrict PostingPractical TrainingChhattisgarh Police System
Next Story





