छत्तीसगढ़
बीमार पति को लेकर मेकाहारा पहुंचीं महिला के 50 हजार चोरी
Nil dhankar
22 Jun 2026 11:19 AM IST

x
रायपुर। अंबेडकर अस्पताल में एक बार फिर चोर सक्रिय हो गए हैं। अपने पति के इलाज लिए आई एक महिला के बैग से 50,000 रुपए चोरों ने पार कर दिया। पति इमरजेंसी वार्ड में भर्ती है। यह घटना कल रात किसी समय हुई। महिला अस्पताल चौकी में बैठकर रो बिलख रही है।
पुलिस के साथ साथ निजी सुरक्षा एजेंसी के दर्जनों कर्मचारियों के रहते चोरी कई संदेह पैदा कर रही है। कुछ महीने पहले भी सुरक्षा कर्मियों ने एक मरीज के परिजन को अस्पताल परिसर में लूटा था। वहीं गत वर्ष अस्पताल के भीतर हो रहे एक अन्य परिजन का पर्स पार कर दिया गया था। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर।
Next Story





