छत्तीसगढ़

बच्ची से रेप करने वाला 50 वर्षीय शख्स गिरफ्तार

Nilmani Pal
17 April 2022 10:34 AM IST
बच्ची से रेप करने वाला 50 वर्षीय शख्स गिरफ्तार
x
छग

बिलासपुर। बिलासपुर में 4 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। उससे रेप किसी और ने नहीं, बल्कि उसके ही पड़ोस में रहने वाले एक 50 साल के शख्स ने किया है। बताया जा रहा है कि बच्ची घटना के वक्त घर के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी वहां पहुंचा था। इसके बाद वह उसे अपने घर ले गया। यहीं उसने पूरी वारदात को अंजाम दिया है। मामला सीपत थाना क्षेत्र का है।

इस केस में बच्ची की मां ने शुक्रवार को पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया कि 13 अप्रैल की शाम को बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला नरेंद्र पाटनवार(50) बच्ची को बहलाकर घर ले गया था। इसके बाद उसने बच्ची से रेप किया है। शिकायत में बताया कि बच्ची घर रोते-रोते पहुंची थी। जिसके बाद उससे हमने पूछताछ की। तब जाकर पूरे मामले की जानकारी सामने आई थी। यह भी बताया गया कि बच्ची को पहले सिम्स अस्पताल ले लाया गया था। जहां उसका उपचार किया गया था। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया था और उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।

Next Story