छत्तीसगढ़

50 कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में शामिल, कार्यकर्ताओं ने बताया- सीएम भूपेश बघेल के कामों से हुए प्रभावित

Nil dhankar
23 Jan 2022 1:38 PM IST
50 कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में शामिल, कार्यकर्ताओं ने बताया- सीएम भूपेश बघेल के कामों से हुए प्रभावित
x
पढ़े पूरी खबर

मनेन्द्रगढ़। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के 50 कार्यकर्ता आज कांग्रेस में शामिल हो गए। मनेंद्रगढ़ में सभी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। जानकारी के अनुसार बिहारपुर और शिवगढ़ के कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए हैं। कार्यकर्ताओं ने भूपेश सरकार के कामों से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल होने की वजह बताई। कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी वर्गों का ध्यान रख प्रदेश में बेहतर कार्य किए हैं।

Next Story