छत्तीसगढ़

पुजारी के घर 50 हजार की चोरी

Nilmani Pal
8 May 2022 10:20 AM IST
पुजारी के घर 50 हजार की चोरी
x
धमतरी। भखारा थाना क्षेत्र में चोरी की घटना सामने आई है. जानकारी के अनुसार पुजारी के घर चोर ने धावा बोल दिया, और नकदी समेत 50 हजार के सामान ले उड़े. पुलिस के मुताबिक प्रार्थी अमित पाठक अपने परिवार के साथ खाना खाकर कमरे में सोये थे। जब सुबह उठकर देखा तो घर के कमरा मे रखा सूटकेश एवं पेटी में रखा नगदी रकम 30,000/रुपया एवं पुरानी इस्तेमाली सोने चांदी के जेवरात, पायल, कर्धन चांदी का, सोने का मंगल सूत्र गायब थे. जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की है. प्रार्थी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अज्ञात चोर की तलाश में जुट गई है.
Next Story