छत्तीसगढ़

22 अगस्त को 50 पदों पर होगी भर्ती, योग्यता 12वीं पास

Nil dhankar
18 Aug 2023 3:44 PM IST
22 अगस्त को 50 पदों पर होगी भर्ती, योग्यता 12वीं पास
x
छग

धमतरी। जिला रोजगार एवं स्व रोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा 22 अगस्त को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक कम्पोजिट भवन के कक्ष क्रमांक 45 में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस कैम्प में निजी क्षेत्र के नियोजक द्वारा फील्ड ऑफिसर एवं कनेक्शन ऑफिसर के 50 पदों पर भर्तियों के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा।

जिले में ऐसे युवा जिनकी शैक्षणिक योग्यता 12 वीं उत्तीर्ण हो वे इस साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। आवेदक सभी शैक्षणिक/तकनीकी योग्यता, जाति, निवास, रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साईज के फोटो के साथ इस प्लेसमेंट कैम्प में शामिल हो सकते हैं।


Next Story