छत्तीसगढ़
बैंक में 50 लाख की चोरी, सीसीटीवी और लॉकर रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
Shantanu Roy
24 Jun 2025 11:47 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। भिलाई शहर के सिविक सेंटर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से 50 लाख कीमत के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है. पुलिस में की गई शिकायत के अनुसार बैंक के लॉकर से ही यह गहने चोरी हुए हैं. इस घटना की शिकायत पीड़ित ने 22 अप्रैल को भिलाई नगर थाने में की थी, लेकिन अब तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है. दरअसल भिलाई के सेक्टर 5 निवासी दरोगा सिंह ने बताया कि वह साल 1991 से बैंक ऑफ बड़ौदा के सिविक सेंटर शाखा में लॉकर का उपयोग करते आ रहे हैं. 17 जनवरी 2025 को बैंक कर्मियों ने उन्हें फोन कर जानकारी दी कि उनका लॉकर ठीक से काम नहीं कर रहा है और उसमें रखे आभूषणों को दूसरे लॉकर में शिफ्ट करना होगा।
लॉकर में दरोगा सिंह की पत्नी श्यामा सिंह और बेटी आराधना सिंह के कीमती सोने रखे हुए थे. गहनों को बैंक कर्मियों की उपस्थिति में दूसरे लॉकर में रखा गया, लेकिन 22 अप्रैल को जब दरोगा सिंह बैंक पहुंचे तो उनके होश उड़ गए. लॉकर से गहने दो पैकेट गायब थे. जब उन्होंने बैंक कर्मियों से पूछताछ की तब बैंक कर्मी बात टालने लगे. इससे परेशान होकर उन्होंने तुरंत भिलाई नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई और जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) से मिलकर भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई. बैंक की सीसीटीवी फुटेज, लॉकर ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड और बैंक स्टाफ के बयानों की जांच शुरू कर दी गई है. बताया जा रहा कि बैंक अधिकारी गुमराह कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि गायब हुए जेवरात की असली कीमत कितनी है, फिलहाल पीड़ित परिवार ने इसे लगभग 50 लाख रुपए बताई है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





