
x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: शहर के पॉश इलाके लिंक रोड स्थित करोड़ों रुपये की जमीन का सौदा कराने के नाम पर एक बिल्डर से 50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित के साथ करीब 5 करोड़ रुपये में जमीन बेचने का सौदा तय किया और बयाने के रूप में मोटी रकम लेने के बाद टालमटोल शुरू कर दी। मामले की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी जमीन दलाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, क्रांतिनगर निवासी राजेश हर्जपाल पेशे से बिल्डर हैं। कुछ समय पहले उनकी मुलाकात भारतीय नगर निवासी प्रफुल्ल झा से हुई थी। बातचीत के दौरान प्रफुल्ल झा ने खुद को नागपुर निवासी कृष्णा दुआ की जमीन का देखरेखकर्ता और मुख्तियार (किसी कार्य को करने के लिए अधिकृत व्यक्ति) बताया।
आरोपी ने राजेश हर्जपाल को सीएमडी चौक से अग्रसेन चौक के बीच लिंक रोड पर स्थित करीब 2600 वर्गफुट जमीन दिखाई। उसने दावा किया कि जमीन की मालकिन बुजुर्ग हैं और नागपुर में रहती हैं, इसलिए उन्होंने उसे जमीन बेचने का अधिकार दे रखा है।
आरोपी की बातों में आकर बिल्डर ने जमीन खरीदने की सहमति दे दी। 19 हजार रुपये प्रति वर्गफुट की दर से जमीन का सौदा करीब 4 करोड़ 94 लाख रुपये में तय हुआ। सौदा तय होने के बाद राजेश हर्जपाल ने आरोपी प्रफुल्ल झा को बयाने के रूप में 50 लाख रुपये दिए। इसमें 20 लाख रुपये नकद और 30 लाख रुपये चेक के माध्यम से भुगतान किया गया।
रकम लेने के बाद आरोपी लगातार रजिस्ट्री कराने में टालमटोल करने लगा। इससे संदेह होने पर बिल्डर ने जमीन और मुख्तियारनामा से जुड़े दस्तावेजों की जांच कराई। जांच में सामने आया कि जमीन मालिक कृष्णा दुआ ने प्रफुल्ल झा को केवल जमीन की देखरेख का अधिकार दिया था, जबकि जमीन बेचने का कोई अधिकार नहीं सौंपा गया था।
इतना ही नहीं, संबंधित जमीन के मालिकाना हक को लेकर पहले से ही न्यायालय में सिविल विवाद भी लंबित है। मामला खुलने के बाद जब बिल्डर ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने पांच-पांच लाख रुपये के दो चेक दिए। हालांकि, बैंक खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण दोनों चेक बाउंस हो गए।
इसके बाद पीड़ित बिल्डर ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी प्रफुल्ल झा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





