छत्तीसगढ़

अवैध व्यापार करने वाली 5 महिलाएं गिरफ्तार, कब्जे से गांजा जब्त

Nil dhankar
18 April 2024 1:12 PM IST
अवैध व्यापार करने वाली 5 महिलाएं गिरफ्तार, कब्जे से गांजा जब्त
x
छग

भिलाई। नशे का अवैध कारोबार करने वालों के विरूद्ध दुर्ग पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्यवाही की है। जानकारी के मुताबिक वैशाली नगर, छावनी एवं खुर्सीपार में गांजा का अवैध व्यापार करने वाली 5 महिलाएं गिरफ्तार किए गए हैं। बता दें कि जितेन्द्र शुक्ला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने खुलासा करते बताया कि 5 किलों गांजा, नगदी बरामद किया गया हैं। पकड़ी गई पांचों महिला आरोपियों के विरूद्ध नारकोटिक्स एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कीजा रही हैं।

नशीली दवाईयों के साथ एक और आरोपी गिरफ्तार

328 नग प्रतिबंधित नशीली दवाईयां के साथ दुपहिया वाहन सवार गिरफ्तार किए गए है। जिसकी कीमती लगभग 18000/- रूपये हैं। आरोपी के विरूद्ध नारकोटिक्स एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही की गई।

Next Story