छत्तीसगढ़

Ganja smuggling: 5 महिलाएं गांजा के साथ गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

Nil dhankar
31 May 2024 12:42 PM IST
Ganja smuggling: 5 महिलाएं गांजा के साथ गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त
x
छग

बिलासपुर Bilaspur Ganja smuggling। सरकंडा पुलिस ने ओडिशा Odisha से गांजा Ganja लेकर आ रही पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक महिला के पास तीन महीने का बच्चा भी था। पुलिस ने महिलाओं के कब्जे से 38 किलो गांजा जब्त किया है। आरोपित महिलाओं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट NDPS Act के तहत कार्रवाई की गई है।

सरकंडा पुलिस Sarkanda Police का सूचना मिली कि कुछ महिलाएं गांजा की तस्करी कर रही हैं। महिलाएं छठ घाट के पास हैं। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस की टीम को देखकर महिलाएं आटो से उतरकर भागने लगीं। जवानों ने घेराबंदी कर मौके से ननकी सिसोदिया उर्फ शिकारी (35), इंदिरा गुआडा (35), तुलसी शिकारी (22), रुकमिला शिकारी (25) और श्यामा शिकारी (40) सभी निवासी मटियारी को पकड़ लिया।

chhattisgarh news पूछताछ में महिलाएं गोलमोल जवाब दे रहीं थीं। उनके पास रखे प्लास्टिक की बोरी की जांच में 45 किलो गांजा मिला। इसे जब्त कर महिलाओं को थाने लाया गया। यहां कड़ाई से पूछताछ में महिलाओं ने ओडिशा से गांजा लेकर आना बताया। एक महिला के पास तीन महीने का बच्चा भी था। पुलिस ने महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। न्यायालय Court के आदेश पर महिलाओं को जेल भेजा गया है।

Next Story