छत्तीसगढ़

देवपुरी एग्रीकल्चर यार्ड से 5 ट्रैक्टर बैटरी और केबल चोरी, CCTV में दिखे चोर

Shantanu Roy
22 Nov 2025 10:08 PM IST
देवपुरी एग्रीकल्चर यार्ड से 5 ट्रैक्टर बैटरी और केबल चोरी, CCTV में दिखे चोर
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी के देवपुरी स्थित अरुण एग्रीकल्चर यार्ड से बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात चोरों ने महिंद्रा कंपनी के नए ट्रैक्टरों से बैटरी और केबल पार कर दिए। घटना की शिकायत यार्ड प्रबंधन द्वारा थाने में दर्ज कराई गई है। चोरी की कुल कीमत लगभग 40 हजार रुपये बताई गई है। कमल विहार रायपुर निवासी एवं अरुण बजाज शोरूम, देवपुरी के जनरल मैनेजर ने पुलिस को बताया कि 25 अक्टूबर 2025 की शाम लगभग 7 बजे 15 से 20 महिंद्रा कंपनी के शोल्ड ट्रैक्टर बिक्री हेतु अरुण एग्रीकल्चर यार्ड पहुंचे थे। सभी ट्रैक्टरों को नियमानुसार यार्ड में पार्क किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि 27 अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे जब वह यार्ड पहुंचे, तब उन्होंने देखा कि कई ट्रैक्टरों से बैटरियां और इंजन केबल गायब थीं।

जांच करने पर पता चला कि 5 नग एक्साइड बैटरियां, जिनकी कीमत करीब 35,000 रुपये है, और 5 नग इंजन केबल, जिनकी कीमत लगभग 5,000 रुपये है, चोरी हो चुकी थीं। इस तरह कुल 40 हजार रुपये का माल पार हो गया। वारदात के बाद तुरंत यार्ड में लगे CCTV फुटेज को चेक किया गया, जिसमें अज्ञात चोर बैटरी और केबल निकालकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस अब आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की दिशा में तलाश तेज करेगी। पीड़ित जनरल मैनेजर 21 नवंबर 2025 को थाना पहुंचकर औपचारिक रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट उनके बताए अनुसार दर्ज की गई है, और वे कार्रवाई चाहते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है, क्योंकि यार्ड में बड़ी संख्या में वाहनों को पार्क किया जाता है और इस प्रकार की चोरी गंभीर चूक मानी जा रही है।
Tagsरायपुर चोरीदेवपुरी यार्ड चोरीट्रैक्टर बैटरी चोरीएक्साइड बैटरी चोरीअरुण एग्रीकल्चर यार्डकमल विहार निवासीCCTV फुटेज चोरपुलिस जांच रायपुरक्राइम रिपोर्ट रायपुरट्रैक्टर स्पेयर पार्ट चोरीRaipur theftDevpuri yard thefttractor battery theftExide battery theftArun Agriculture YardKamal Vihar residentCCTV footage thiefpolice investigation Raipurcrime report Raipurtractor spare part theftछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story