छत्तीसगढ़

एक ही परिवार के 5 लोगों से किया मारपीट, सरकारी जमीन को लेकर हुआ बलवा

Nil dhankar
1 March 2022 3:21 PM IST
एक ही परिवार के 5 लोगों से किया मारपीट, सरकारी जमीन को लेकर हुआ बलवा
x

बिलासपुर। सरकारी जमीन में ईंट बनाने के लिए कब्जे को लेकर एक ही परिवार के पांच लोगों से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। गतौरा के नहरपारा में रहने वाले रामू मधुकर रोजी-मजदूरी करते हैं। उन्होंने गांव में आधा एकड़ सरकारी जमीन पर कब्जा किया है। उन्होंने जमीन को गांव के जयसिंह को ईंट बनाने के लिए दिया था। वहीं पर उनका परिवार भी मजदूरी करता था। जनवरी 2022 में जयसिंह ने उनका काम बंद करा दिया।

इस पर रविवार को रामू ने उसे अपने कब्जे की जमीन से मिट्टी हटाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर रविवार की रात जयसिंह का भाई मानसिंह रामू के घर के सामने आकर गाली-गलौज कर रहा था। इसका विरोध करने पर जयसिंह, दीपक, पत्रिका, संतोषी और अर्जुन लाठी लेकर आ गए। उन्होंने रामू से मारपीट की। इस दौरान बीच-बचाव के लिए आए उसके भाई अजीत, सुजीत, रवि, भाभी रंजीता से भी उन्होंने मारपीट की। मारपीट से आहत रामू ने इसकी शिकायत मस्तूरी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


Next Story