छत्तीसगढ़

अभनपुर के केंन्द्री में 5 लोगों की मौत...गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने एसएसपी से फोन पर की बात

Admin2
17 Nov 2020 11:07 AM IST
अभनपुर के केंन्द्री में 5 लोगों की मौत...गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने एसएसपी से फोन पर की बात
x

रायपुर। अभनपुर के केन्द्री गांव में पांच लोगों के शव मिलने के मामले को गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने गंभीरता से लिया है। गृहमंत्री ने मामले में एसएसपी अजय यादव से फोन पर बात की और तत्काल कार्रवाई के साथ ही जांच के निर्देश दिये। गृहमंत्री के निर्देश पर एसडीओपी त्रिपाठी केन्द्री गांव पहुंच गए हैं।

आपको बता दें आज छत्तीसगढ़ की राजधानी से सटे अभनपुर थाना क्षेत्र के केन्द्री में एक परिवार के पांच लोगों का शव मिला था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारियों के साथ ही एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची थी। फिलहाल घटना की जाँच की जा रही है।





Next Story