छत्तीसगढ़

डेंगू के 5 नए मरीज मिले, जांच रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Nilmani Pal
11 Aug 2023 1:24 AM GMT
डेंगू के 5 नए मरीज मिले, जांच रिपोर्ट आई पॉजिटिव
x
छग

भिलाई। ​टाउनशिप में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को 5 नए मरीज मिले हैं। इन सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गुरुवार को कुल 8 मरीज मिले हैं, जिनमें 5 सेक्टर-2 के हैं। शेष में एक सेक्टर-4, एक सेक्टर-6 और एक स्मृतिनगर निवासी है। इन सभी मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया है। उन्हें पिछले तीन से चार दिन से बुखार की शिकायत थी। इसके आधार पर उनकी डेंगू जांच की गई, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

जिले में 21 जुलाई से अब तक 50 डेंगू मरीज मिल चुके हैं। इसमें 5 बीएसएफ के जवान हैं। उनमें से सिर्फ एक को हेल्थ विभाग ने अपनी सूची में शामिल किया है। शेष 4 डेंगू संक्रमित जवान हेल्थ विभाग की सूची में शामिल नहीं किए गए हैं। इस वजह से हेल्थ विभाग की सूची में जिले में सिर्फ 46 डेंगू मरीज बताए जा रहे हैं। जबकि आंकड़ा 50 पहुंच चुका है।

इधर डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए डोर-टू-डोर जांच शुरू कर दी गई है। नि​यमित रूप से शाम के ​समय फॉगिंग कराई जा रही है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि मच्छरदानी का उपयोग करें। सुबह और शाम के समय अनिवार्य रूप से खिड़की और दरवाजे बंद रखें। डेंगू का संक्रमण फैलाने वाला एडीज मच्छर सुबह और शाम के समय सक्रिय होता है।


Next Story