छत्तीसगढ़

चिकनपॉक्स के 5 नए मरीज मिले, रामायण प्रतियोगिता रद्द

Nil dhankar
14 Jan 2023 1:17 PM IST
चिकनपॉक्स के 5 नए मरीज मिले, रामायण प्रतियोगिता रद्द
x
छग

बालोद। गुरूर ब्लॉक के ग्राम चंदनबिरही में अब तक 54 लोग चिकनपॉक्स से संक्रमित हो चुके है। सभी खतरे से बाहर है। स्वास्थ्य विभाग ने तीन दिन पहले चिकनपॉक्स से 49 लोग संक्रमित होने की पुष्टि की थी। इस लिहाज से दो दिन के अंदर 5 मरीज और मिल चुके है। शुक्रवार को एक भी मरीज नहीं मिला।

सरपंच रामस्वरूप साहू ने बताया कि मंडई प्रस्तावित था। इसके अलावा रामायण प्रतियोगिता भी होना था लेकिन छोटी माता (चिकनपॉक्स) के प्रकोप के चलते फिलहाल के लिए आयोजन को सामूहिक बैठक लेकर स्थगित कर दिए है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्थाई कैंप लगाया गया है। सीएमएचओ डॉ. जेएल उइके ने बताया कि चंदनबिरही में अब स्थिति सामान्य हो रही है। विभागीय कर्मचारी गांव में तैनात है। प्राथमिक व माध्यमिक शाला को शनिवार तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। रविवार को शासकीय अवकाश है। सोमवार को स्कूल खुलने का अनुमान है।


Next Story