छत्तीसगढ़

5 लाख की चोरी, प्रॉपर्टी डीलर के घर को चोरों ने बनाया निशाना

Nil dhankar
16 Aug 2022 12:29 PM IST
5 लाख की चोरी, प्रॉपर्टी डीलर के घर को चोरों ने बनाया निशाना
x
जाँच जारी

दुर्ग। जिले के पुलगांव थाना अंतर्गत एक प्रॉपर्टी डीलर के घर में लाखों की चोरी हो गई है। प्रॉपर्टी डीलर अपनी बहन को छोड़ने उसके ससुराल गया था। इधर सूने मकान का फायदा उठाकर रात में अज्ञात आरोपियों ने 5 लाख रुपए से अधिक कीमत के जेवर और नगद पर हाथ साफ कर दिया। फिलहाल पुलगांव पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

कदम कैपिटल टाउन हाउस नंबर 23 अंजोरा निवासी अनुराग करतारी (31 साल) पेशे से प्रॉपर्टी डीलर हैं। उन्होंने पुलगांव थाने की अंजोरा चौकी में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। अनुराग ने बताया कि 11 अगस्त को रक्षाबंधन के बाद 12 अगस्त की रात वे घर में ताला लगाकर अपनी बहन को छोड़ने दल्लीराजहरा गए हुए थे। अगले दिन वे वहीं पर रुक गए। 13 अगस्त की शाम 5:45 बजे जब वे वापस लौटे, तो देखा कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। ये देख वह घबरा गए।

मकान मालिक अनुराग ने बताया कि जब वे घर के अंदर गए, तो देखा कि बेडरूम में कपड़े अस्तव्यस्त पड़े हुए हैं, अलमारी का ताला टूटा हुआ है। अलमारी के अंदर देखा, तो उसमें रखे सोने के जेवर और नगद रकम नहीं थी। पुलगांव पुलिस ने धारा 457, 323 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Story