छत्तीसगढ़

युवक से 5 लाख की लूट, बदमाशों ने मिर्ची डालकर वारदात को दिया अंजाम

Nil dhankar
20 Dec 2021 4:59 PM IST
युवक से 5 लाख की लूट, बदमाशों ने मिर्ची डालकर वारदात को दिया अंजाम
x
छग न्यूज़

कोरबा। बैंक से पैसा निकालकर जा रहे युवक की आंख में मिर्ची पाउडर डालकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है. दीपका थाना अंतर्गत चौकाबूढ़ा के पास बाइक सवार युवकों ने लूटा है. कोरबा निवासी चमन कुमार पात्रे से लूट हुई है. बांकी मोगरा के SBI बैंक से पैसा निकाल कर जा रहा था, तभी दीपका के पास लुटेरों का शिकार हो गया. कोरबा में चमन कुमार जेपी टायर्स नामक संस्था में काम करता है.

दुकान संचालक विनोद कुमार अग्रवाल के कहने पर 5 लाख रुपये का चेक लेकर आए थे. बैंक से कैश लेकर दीपका किसी काम से जा रहा था. घटना की सूचना पर दीपका पुलिस जांच में जुटी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है.


Next Story