
x
सांकेतिक फोटो
जांजगीर। मामूली विवाद पर हत्या करने की नियत से ग्रामीण पर भरमार बंदूक से फायर करने वाले पांच शिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी को हत्या के प्रयास के आरोप में जेल भेज दिया है। मामला थाना क्षेत्र के ग्राम धनगांव का है। नरेंद्र पाल बर्मन, धीरेंद्र बर्मन, पुकराम बर्मन का रास्ता रोककर आरोपी लोचन शिकारी, परदेशी शिकारी, रामचरण शिकारी, रामलखन शिकारी, राकेश्वर शिकारी ने रास्ता रोककर हाथ मुक्का लाठी डंडा से मारपीट की।
इसके बाद इन आरोपियों ने भरमार बंदूक से नरेंद्र पाल बर्मन के ऊपर फायर कर दिया। जिससे नरेंद्र पाल को चोट लगी थी। पुलिस ने वीरेंद्र पाल बर्मन की रिपोर्ट पर आरोपी लोचन शिकारी, परदेश शिकारी, रामचरण शिकारी, राम लखन शिकारी और राकेश्वर शिकारी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है।
Next Story





