छत्तीसगढ़

5 डेंटिस्ट छात्र डेंगू की चपेट में, दो कर्मचारी में भी हुई पुष्टि

Nilmani Pal
4 Feb 2023 3:14 AM GMT
5 डेंटिस्ट छात्र डेंगू की चपेट में, दो कर्मचारी में भी हुई पुष्टि
x

रायपुर। सरकारी डेंटल कॉलेज हॉस्टल व कैंपस में डेंगू फैल गया है। यहां 7 लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें 3 पीजी छात्र, 2 इंटर्न तथा दो कर्मचारी है। इनमें दो पीजी का इलाज अंबेडकर अस्पताल में चल रहा है। दोनों खतरे से बाहर है। डेंगू और न फैले इसलिए शुक्रवार को हॉस्टल, कॉलेज व कैंपस में फागिंग की गई। आशंका है कि बाहर से आए किसी व्यक्ति के कारण डेंगू फैला होगा। डेंगू फैलने का सीजन बरसात यानी जून से सितंबर तक होता है। शुक्रवार को नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग की टीम कॉलेज कैंपस पहुंची। कूलर व नालियों की जांच की गई।

प्रबंधन का दावा है कि यहां डेंगू फैलाने वाले एडीएस मच्छर का कोई लार्वा नहीं मिला। 5 डेंटिस्ट के बीमार होने से कॉलेज में कैंप भी लगाया गया, जहां ब्लड टेस्ट किया गया। कर्मचारियों का कहना है कि कैंपस में काफी घास व पेड़-पौधे हैं। इसमें मच्छर पनपते हैं। नगर निगम कभी फागिंग भी नहीं करता। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र वाढेर का कहना है कि 7 में 5 रिकवर हो गए हैं। दो पीजी, जो भर्ती हैं, वे भी खतरे से बाहर है।

Next Story