छत्तीसगढ़

धान खरीदी में 5 दिन का समय शेष, किसानो में दिख रहा खासा उत्साह

jantaserishta.com
1 Feb 2022 10:21 PM IST
धान खरीदी में 5 दिन का समय शेष, किसानो में दिख रहा खासा उत्साह
x
सीजी न्यूज़

सरगुजा: धान खरीदी में अभी 5 दिन बचे ही हैं इसके पूर्व ही सरगुजा जिले में सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में अपने अनुमानित लक्ष्य से 10 हजार मैट्रिक टन ज्यादा धान खरीदी कर ली है और अभी भी धान खरीदी जा रही है सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा के कुशल मार्गदर्शन के कारण यह बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है पहले से ज्यादा किसानों ने धान बेचने में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और उनके चेहरे की मुस्कुराहट यह साफ-साफ बता रही है कि इस बार धान बेचने में उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा और बड़े आसानी से सभी किसानों ने अपना धान बेचा सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा के साथ साथ पूरा प्रशासनिक अमला ही इस उपलब्धि के लिए बधाई का पात्र है समर्थन मूल्य में जिले के लिए निर्धारित अनुमानित लक्ष्य से 10170 मीट्रिक टन अधिक धान की खरीदी हो चुकी है। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 हेतु 31 जनवरी की स्थिति में 46 उपार्जन केंद्रों में कुल 2 लाख 16 हजार 815 मीट्रिक टन धान की खरीदी समर्थन मूल्य में हुई है जबकि अनुमानित लक्ष्य 2 लाख 6 हजार 645 मीट्रिक टन है।

जिला विपणन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष समर्थन मूल्य में धान बेचने जिले के 49 हजार 613 किसान पंजीकृत हैं। अब तक 41 हजार 76 किसानों ने अपना धान बेच लिया है जो कुल पंजीकृत किसानों का 82 प्रतिशत है। अब तक खरीदे गए धान का 37.26 प्रतिशत का उठाव मिलर्स द्वारा किया गया है।
कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में सभी उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की उत्तम व्यवस्था होने से किसानों को समर्थन मूल्य में धान बेचने में सुविधा हो रही है। इससे किसान जल्दी धान बेच रहे हैं। अब धान खरीदी में केवल 5 कार्य दिवस ही शेष है। अब तक 4 फरवरी तक की खरीद के लिए शेष किसानों को टोकन भी जारी कर दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story